फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man missing five days ago found hanging

फांसी पर लटका मिला पांच दिन पूर्व गायब युवक

Fri, 07 Oct 2022 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Young man missing five days ago found hanging
02 : संग्रामपुर : गाजियापुर मजरे रामगढ़ में रोते बिखलते परिवारीजन। -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। पांच दिनों से लापता युवक का शव शुक्रवार को अपने चाचा के बंद पड़े घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन गांव के ही एक व्यक्ति व उसके दो अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गाजियापुर मजरे रामगढ़ निवासी इंद्रपाल वर्मा का पुत्र राहुल वर्मा (18) तीन अक्तूबर को दोपहर बाद संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां दो दिनों तक उसकी खोजबीन की। राहुल का कहीं पता न चलने पर उसकी मां अमरावती ने संग्रामपुर थाने जाकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

अमरावती का आरोप है जब थाने गई तो तहरीर पर केस दर्ज करने के बजाए मौजूद दरोगा ने यह कहते हुए भगा दिया था कि जाकर खोजो वह किसी लड़की को लेकर भाग गया होगा। केस दर्ज कर राहुल को खोजना तो दूर पुलिस घर जांच के लिए भी नहीं आई। शुक्रवार सुबह राहुल का शव परिवार के बंद पड़े एक मकान के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिवारवालों का विरोध झेलना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद परिजन शव को पीएम के लिए भेजने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पर हत्या का आरोप
मृतक के बाबा राम बहादुर ने बताया कि गांव के ही भारत की नातिन मेरे पोते से प्रेम करती थी। वह मेरे पोते से शादी करना चाहती थी। मेरा पोता बार-बार मना कर रहा था। उसके घर वाले बोल रहे थे कि शादी नहीं करोगे तो गोली मार देंगे। आखिर वही हुआ जिसका डर था। राम बहादुर ने भारत वर्मा व उनके दो रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते कार्रवाई हुई होती तो मेरे पोते को बचाया जा सकता था।
शव पर तेजाब डालने का शक
मृतक के बाबा रामबहादुर वर्मा का आरोप है कि पीते के ऊपर तेजाब डालकर मारा गया है जिससे शव काफी खराब हो गया था। बताया कि शव पहचान में भी नहीं आ रहा था। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। राम बहादुर ने कहा कि पुलिस ने पोते के मोबाइल की भी जांच नहीं की।

दुर्गापूजा देखने आया था गांव
राहुल अपने मामा बैजनाथ व चचेरे भाई रोहित, मोहित के साथ पंजाब में करीब चार साल से रह रहा है। घर की स्थिति ठीक न होने से कम उम्र में ही राहुल ने घर की जिम्मेदारी ले ली थी। घर के पास ही लगने वाली दुर्गापूजा में शामिल होने वह गांव आया था। मृतक का पिता मुंबई में अपने तीन भाइयों के साथ नौकरी करता है। मृतक अपने भाइयों बहनों में सब से बड़ा था। वहीं दूसरे नंबर पर बहन प्रियंका, भाई दीपक व सबसे छोटी बहन रिंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed