{"_id":"67aa457a9754106c66085f7f","slug":"young-man-hanged-himself-after-a-dispute-with-his-wife-amethi-news-c-96-1-ame1002-134598-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पत्नी से तकरार के बाद युवक ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पत्नी से तकरार के बाद युवक ने लगा ली फांसी
Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। पारिवारिक विवाद में पत्नी से तकरार होने के बाद रविवार रात पति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी मुकेश कुमार (33) की शादी करीब पांच साल पहले पास के ही गांव निवासी महिला से हुई थी। रविवार दोपहर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और सावित्री को लेकर चले गए।
परिजनों के अनुसार पत्नी के मायके जाने के बाद परेशान मुकेश कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम मुकेश की मां घर आई तो कमरा बंद देख उसने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़वाया तो मुकेश को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। यदि तहरीर मिलती है तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। मुकेश की मौत के बाद बुजुर्ग मां संग पुत्र रितिक और रोशन का रो-रोकर बुरा हाल है, तो पत्नी सावित्री बेसुध पड़ी है।