{"_id":"66afe1736d5dfff5ef0d4ac7","slug":"young-man-found-dead-under-suspicious-circumstances-investigation-started-amethi-news-c-96-1-ame1002-123248-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में मृत मिला युवक, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में मृत मिला युवक, जांच शुरू
Mon, 05 Aug 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। दिल्ली से बिहार जा रहे एक युवक का शव रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में बाजारशुकुल इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित कैंटीन के पीछे मिला है। घटना पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पुलिस ने बरामद आधार कार्ड के जरिए मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को बुला लिया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बिहार प्रांत के अररिया जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी अमित कुमार झा (25) दिल्ली में अपनी बहन के घर रहकर ई रिक्शा चलाकर परिवार की आर्थिक मदद करता था। गांव में किसी भूमि का बैनामा करवाने के लिए अमित निजी बस से दिल्ली से शनिवार देर शाम घर के निकला था।
विज्ञापन
रविवार सुबह बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 61 पर पूरे गनेशी मजरे सेवरा के समीप स्थित कैंटीन पर बस रुकने पर उतरा था। इसके बाद उसका शव कैंटीन के पीछे झाड़ियों के संदिग्ध हालात में मिला। शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अमित की मौत कैसे और किन कारणों से हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
खबर पाकर मृतक के परिजन भी पहुंच रहे हैं। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी विषैले जंतु के काटने या हार्ड अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। यदि मृतक के परिजन कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मां करती रही इंतजार, मिली बेटे की मौत की सूचना
अमित एकलौता बेटा है। बहन नीलम व नीतू का विवाह हो चुका है। शनिवार को मां मीरा से फोन पर बात कर दिल्ली से अमित घर के निकला था। मां बेटे का इंतजार कर रही थी। बेटे के लिए भोजन बनाया। रविवार सुबह इंतजार कर रही मां को बेटे की मौत की सूचना मिली। सूचना पर मां मीरा बेसुध हो गई। पिता उदयकांत झा की मौत पहले ही हो चुकी है। बहन नीलम व नीतू का रोकर बुरा हाल है। छोटी बहन नीतू ने बताया कि अमित ने कहा था कि अबकी रक्षाबंधन पर नीलम को भी दिल्ली बुलाकर साथ घूमा जाएगा। अब कौन उसे घुमाएगा।