फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man falls into well with bike, dies

Amethi News: बाइक सहित कुएं में गिरा युवक, मौत

Wed, 09 Oct 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Young man falls into well with bike, dies
भादर (अमेठी)। हारीपुर बाजार से वापस घर जाते समय सोमवार की रात बाइक सवार युवक पीपरपुर-कल्याणपुर मार्ग के किनारे बाइक सहित कुएं में गिर गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने उसे बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी सुल्तान (19) सोमवार की रात बाइक से घर जा रहा। गांव के समीप गुजरने वाले पीपरपुर-कल्याणपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर वह बाइक सहित कुंए में गिर गया। कुएं में गिरते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहां काफी लोग थे, लेकिन कुएं में उतरने की किसी में हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुल्तान को बाइक सहित कुएं से बाहर निकाला। उसे सीएचसी भादर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटे की शादी का सपना रह कर गया अधूरा
सुल्तान की मौत के बाद मां महनाज बेसुध हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 25 मार्च को सुल्तान के विवाह की तारीख तय होने के बाद से मां तैयारियां में जुटी थी। पिता साबिर अली खेतीकिसानी कर परिवार का पालन करते हैं। बेटे की मौत से साबिर सहित पूरा परिवार गमगीन है। बड़े भाई की मौत के बाद इरफान अली, फिरोज व शाहरुख का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की मानें तो सुल्तान घर पर रहकर पिता के साथ खेतीबाड़ी में सहयोग करता था। कुएं में पानी भरा होने से उसे निकालने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed