{"_id":"667dd8124fc1eb02c5040369","slug":"young-man-commits-suicide-by-injuring-his-wife-with-a-knife-amethi-news-c-96-1-lu11005-121054-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: युवक ने पत्नी को चाकू से जख्मी कर फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: युवक ने पत्नी को चाकू से जख्मी कर फंदे पर झूला
Fri, 28 Jun 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला।-संवाद
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक में एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर पत्नी को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया, फिर स्वयं फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र बेचूगढ़ गांव निवासी 28 वर्षीय काशीराम बुधवार देर शाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इस पर पत्नी नीता ने कहा कि शराब पीकर आए हो तो खाना नहीं बनेगा। पुलिस के मुताबिक इसी बात पर काशीराम नाराज हो गया और उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वारदात अंजाम देकर युवक भाग निकला।
घटना के बाद परिवार वालों ने नीता को जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद युवक गांव के बाहर जाकर बाग में एक पेड़ पर फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटकता देखकर गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लोगों ने परिवार वालों के साथ ही पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उधर जख्मी महिला को गौरीगंज जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना को लेकर एसओ दयाशंकर मिश्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
मजदूरी कर परिवार चलाता था युवक
पत्नी को जख्मी करने के बाद खुदकुशी करने वाला काशीराम मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार वर्षीय बेटा प्रिंस, दो साल की बेटी सोनी है। घटना से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की मां अस्पताल मेंं भर्ती है और पिता उन्हें छोड़ कर दुनिया से कूच कर गया। परिवार वाले भी परेशान हैं।