फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man beaten with sticks due to rivalry, also accused of firing

Amethi News: रंजिश में युवक को लाठियों से पीटा, फायरिंग का भी आरोप

Sun, 29 Dec 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten with sticks due to rivalry, also accused of firing
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले एक युवक पर छह लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के भाई ने दबंगों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने एक अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुनिया का पुरवा मजरे मऊ अतवारा गांव निवासी रंजीत कुमार गुप्ता (26) सुबह शौच के लिए गांव के बाहर गया था। इसी दौरान रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे संदीप, हिमांशु, रंजीत, सूरज व सुनील और एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



घायल युवक के भाई प्रदीप ने हमलावरों पर पिटाई के दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर संदीप, हिमांशु व अज्ञात में शामिल रामजीत की पहचान करते हुए इनको गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि जांच में फायरिंग का आरोप गलत पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेड़ को लेकर हुआ विवाद
घायल युवक व उसके परिजनों का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर रंजिश में जान से मारने का प्रयास किया गया है। आरोप है कि बैनामे की जमीन पर एक पेड़ का विवाद है, जिसके चलते उन पर पहले भी विपक्षी हमला कर चुके हैं। इतना ही नहीं दबंग इस घायल युवक के दो अन्य भाइयों व पिता की भी पिटाई कर चुके हैं। आरोप है कि उन मामले में कार्रवाई नहीं हुई थी।





बहन ने लगाया अभद्रता करने का आरोप
घायल युवक को अस्पताल देखने पहुंची उसकी बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि स्कूल जाते समय दबंग उसके साथ अभद्रता की कोशिश करते हैं, जिससे वह डरी और सहमी रहती है। उसने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की, लेकिन पुलिस सुबूत मांगती है। सुबूत के अभाव में कार्रवाई नहीं हुई, जिससे दबंगों के हौसले और भी बुलंद हो गए। मनबढ़ दबंगों ने परिवार का गांव में रहना मुश्किल कर दिया है। घायल युवक की बहन के आरोपों का एक वीडियो भी वायरल है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं। मारपीट की घटना सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed