फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man beaten up, dies in minor dispute

Amethi News: मामूली विवाद में युवक की पिटाई, मौत

Mon, 05 Feb 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten up, dies in minor dispute
फुरसतगंज(अमेठी)। दोस्त के साथ जायस कस्बा गए युवक की मामूली विवाद में ट्रक मिस्त्री से कहासुनी हो गई। इस दौरान हुई मारपीट में युवक की मौत हो गई। इसके बाद मिस्त्री मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के गूजरटोला गांव निवासी अनीश (40) रविवार को गांव के ही सब्बीर के ट्रक की मरम्मत करवाने बाइक से जायस कस्बा गया था। जायस के मिल एरिया में सब्बीर ट्रक के पास रुक गया और अनीश फोन पर बात करते हुए टहल रहा था। इसी दौरान कस्बे में ही ट्रक मरम्मत का काम करने वाला मिस्त्री अनीश के पास पहुंचा और बकाया पैसा मांगने लगा। आरोप है कि बकाया हिसाब को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान ट्रक मिस्त्री ने अनीश की पिटाई करते हुए धक्का दे दिया। इसके बाद ट्रक मिस्त्री मौके से फरार हो गया। अनीश को गिरा देख सब्बीर और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सब्बीर अनीश को लेकर सीएचसी फुरसतगंज पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाथ हो गई खुशी
अनीश की मौत से हंसता-खेलता परिवार एक झटके में बिखर गया। पत्नी साफिया अनीश के मौत की सूचना पर अस्पताल में बेसुध पड़ी है। रोते-रोते सिर्फ एक बात ही कह रही थी कि पता होता कि अब नहीं लौटेंगे तो घर से जाने ही नहीं देती। मासूम पांच वर्षीय खुशी भी पिता के मौत से अंजान रोते हुए मां के आंसू पोछती दिखी। इकलौते भाई को खोने का गम आबिदा, राबिया, आलिया व राकिया की आंखों में साफ दिख रहा था। सपा नेता जैनुल हसन ने बताया कि अनीश के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। ट्रक चलाकर वह परिवार का पालन-पोषण करता था। अनीश की मौत से परिवार बिखर गया।

सुबह के समय बारिश के बीच निकलते वाहन-संवाद

सुबह के समय बारिश के बीच निकलते वाहन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed