फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young BJP and Congress workers clashed outside the hotel

Amethi News: होटल के बाहर भिड़े युवा भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता

Sat, 26 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Young BJP and Congress workers clashed outside the hotel
अमेठी में केस दर्ज करवा कर बाहर निकलते कांग्रेस के पदा​धिकारी
अमेठी। शहर स्थित मुंशीगंज रोड पर कांग्रेस और भाजपा के यूथ पदाधिकारी की भिड़ंत का मामला सामने आ गया है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई के मामले में शनिवार को कोतवाली में पार्टी जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तहरीर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित अन्य पर तो वही दूसरी ओर से भुसियावां गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर कांग्रेस यूथ जिलाध्यक्ष सहित अन्य पर केस दर्ज किया है।कांग्रेस यूथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात अपने साथी बृजेंद्र सिंह उर्फ लोहा के साथ इंटरनेशनल होटल पर भोजन लेने गये थे। आरोप है कि इसी बीच होटल के बाहर टाउन एरिया निवासी सचेंद्र प्रताप उर्फ राजू सिंह और विशु मिश्रा अपने लगभग सात आठ साथियों के साथ पहुंचे और गाली देते हुए लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से पिटाई कर दी। उक्त लोगों ने एससी एसटी एक्ट केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि एक मोबाइल फोन और चैन भी गायब है।
विज्ञापन

सुबह तक यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ घटित घटना में केस दर्ज नहीं होने की जानकारी मिली तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कांग्रेस नेता आशीष शुक्ल समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अमेठी कोतवाली पहुंच गए। कांग्रेसियों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस यूथ जिलाध्यक्ष सहित अन्य पर केस दर्ज
मुंशीगंज थानाक्षेत्र के गांव भुसियावां गांव निवासी जगदीश कोरी ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया है कि शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी को साथ लेकर अमेठी से अपने गांव जा रहा थे। आरोप है कि रास्ते में मुंशीगंज मार्ग पर शुभम सिंह, बृजेंद्र सिंह, लोहा और कुछ अज्ञात अनावश्यक अभद्रता करने लगे। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम केवल राशन पर ही वोट दोगे तो तुम्हारी पत्नी बच्चे कहां जायेंगे। पीड़ित ने कहा कि राशन सरकार दे रही है। जिस पर उक्त लोगों ने उसकी और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। कुछ लोगों के आने के बाद दंपती की जान बची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कांग्रेस यूथ जिलाध्यक्ष समेत अन्य पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तहरीर पर सचेंद्र सिंह व विशु मिश्र समेत 7-8 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। मुंशीगंज के भुसियावा गांव निवासी जगदीश कोरी की तहरीर पर कांग्रेस यूथ जिलाध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed