Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Yield from water-soaked paddy: panicles have begun to turn black

Amethi News: भीगी धान की उपज, काली पड़ने लगीं बालियां

Mon, 02 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Yield from water-soaked paddy: panicles have begun to turn black
अमेठी के माली का पुरवा ​स्थित खेत में काट कर रखी धान की फसल। 
अमेठी सिटी। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चार दिनों से लगातार बदले मौसम के चलते खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। कहीं खेतों में खड़ी फसल गिर गई है तो कहीं कटाई के बाद खेतों में पड़ी उपज बारिश से भीग गई है। लगातार नमी के कारण धान की बालियां काली पड़ने लगी हैं। इससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने और उत्पादन घटने की आशंका से किसान चिंतित हैं। धान की कटाई और मड़ाई में देरी के कारण गेहूं की बोआई भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन


रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के बीच बीच-बीच में धूप निकलती रही। इसके बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही। सुबह और शाम ठंड का असर भी बढ़ गया है। खेतों में गिरी और भीगी धान की फसल देखकर किसानों की चिंता बढ़ रही है। रामसजीवन ने बताया कि चार बीघे में धान की फसल तैयार थी। कुछ फसल काटकर खेत में रखी थी, जो बारिश में पूरी तरह भीग गई।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने बताया कि खेतों में गिरी फसल की कटाई करने में अधिक मेहनत करनी पड़ रही है। इससे मजदूरी का खर्च भी बढ़ रहा है। राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, लगातार नमी के कारण धान की बालियां काली पड़ रही हैं। मड़ाई में देरी होने से गेहूं की बोआई भी समय पर नहीं हो पाने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू, मटर और सरसों की फसल भी प्रभावित
मौसम की मार से आलू, मटर और सरसों की रबी फसलों पर भी खतरा मंडराने लगा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. लाल पंकज सिंह ने बताया कि आगे बारिश होने पर फसलों को अधिक नुकसान पहुंच सकता है। खेतों में जलभराव से आलू की बोआई में देरी होने के साथ बीज सड़ने का खतरा है। मटर की फसल में जड़ सड़न और फफूंदजनित रोग बढ़ सकते हैं, जबकि सरसों की शुरुआती बढ़वार प्रभावित हो सकती है। उन्होंने किसानों को कटी हुई फसल को भीगने से बचाने, मौसम अनुकूल होने पर मड़ाई करने और खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था रखने की सलाह दी।



हल्के बादल छाए रहने के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमेठी के माली का पुरवा स्थित खेत में काट कर रखी धान की फसल। 

अमेठी के माली का पुरवा स्थित खेत में काट कर रखी धान की फसल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed