{"_id":"67c0b71e80dace1077024b44","slug":"yellow-team-victorious-in-badminton-and-football-amethi-news-c-96-1-ame1008-135653-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बैंडमिंटन व फुटबॉल में येलो टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बैंडमिंटन व फुटबॉल में येलो टीम विजयी
Fri, 28 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। क्षेत्र स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय उड़ान खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को बैडमिंटन और फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला हुआ।
बालिका वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला येलो टीम और ब्लू टीम के बीच हुआ, जिसमें येलो टीम ने ब्लू टीम को 21-13, 7-0 के अंतर से पराजित कर दिया। इसी दौरान फुटबॉल का फाइनल मुकाबला येलो टीम और रेड टीम के बीच हुआ। प्रतियोगिता में येलो टीम के खिलाड़ियों ने रेड टीम को 2-0 अंक के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।
शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के बाद प्रतियोगिता का समापन होगा। बतौर मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुरस्कार वितरित कर सम्मानित करेंगे।