फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   XEN sir, get the measurements done for the construction of the road and make a proposal tomorrow itself.

Amethi News: एक्सईएन साहब, रास्ते के निर्माण के लिए पैमाइश कराकर कल ही प्रस्ताव बनाइए

Wed, 21 Feb 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
XEN sir, get the measurements done for the construction of the road and make a proposal tomorrow itself.
स्मृति ईरानी समस्याएं सुनतीं हुईं
अमेठी। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एक दर्जन से अधिक गांवों में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनीं। नरैनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईन को बुधवार को नाप कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमेठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोहरता में आयोजित जन संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत में आवास पेंशन, सड़क, विद्युत से संबंधित शिकायतें रही। प्रदीप श्रीवास्तव ने पत्र देकर ताला गोसाईगंज मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग की तो वहीं महेश मिश्रा ने दरखा गांव स्थित मालती नदी पर पुल निर्माण कराए जाने,जगत नारायण तिवारी ने विद्युत बिल अधिक आने की शिकायत की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नरैनी में हुए कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने फूलमती माता धाम तक पक्का मार्ग बनवाए जाने की मांग उठाई तो केंद्रीय मंत्री ने तत्काल एक्सईन शैलेंद्र कुमार को बुलाया और कहा कि कल ही नापकर प्रस्ताव बनाईए। केंद्रीय मंत्री ने लोगों की मांग पर बियसिया पंडरी मार्ग, पूरब गांव, नैनहा बर्तली आदि गांव में सड़क का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। गांव निवासी निशा, नीतू, अंकित सिंह, राम सुमेर रेखा फूलमती समेत एक दर्जन लोगों ने आवास की मांग उठाई। विजय बहादुर सिंह ने भूमि संबंधी शिकायत की। केंद्रीय मंत्री ने तहसीलदार और हल्का लेखपाल को निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककवा गांव में बीते तीन वर्षों से एएनएम सेंटर का मामला चल रहा था। भूमि आरक्षित नहीं होने से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। केंद्रीय मंत्री ने ग्राम प्रधान की शिकायत पर तत्काल निराकरण कर एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही। दिव्यांग रेखा को व्हीलचेयर दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। सांसद के निर्देश पर पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भाजपा ओबीसी के मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम चौरसिया ने गांव काली माता स्थान पर हाई मास्ट लाइट लगाई जाने की घोषणा की।
केंद्रीय मंत्री ने भेटुआ के दलसाहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ, अमय माफी, हीरापुर, मई, टिकावर और मडेरिका ग्राम पंचायत में जन संवाद विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण का निर्देश दिया।
केंद्रीय मंत्री ने विशेष शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र के आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, अमरेंद्र सिंह पिंटू, घनश्याम चौरसिया, मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ लल्लन सिंह, खंड विकास अधिकारी विनय वर्मा, अधीक्षक डॉक्टर आलोक तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।


-

आवास गिराने के मामले में मांगी रिपोर्ट
अमेठी। सोमवार की देर रात भादर ब्लाॅक के खाझा गांव में जन संवाद यात्रा के तहत चौपाल में केंद्रीय मंत्री के समक्ष एक महिला पहुंची और फूट फूट कर रोने लगी।

महिला का आरोप था कि 2023 में प्रधानमंत्री आवास मिला था, जो बनकर तैयार हो गया था। छह फरवरी को लेखपाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से गिरवा दिया। शिकायत पर सांसद स्मृति ईरानी ने तत्काल मौके पर मौजूद सीडीओ सूरज पटेल को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed