{"_id":"66ce431713e84db5320f0725","slug":"x-ray-machine-could-not-be-repaired-patients-returned-amethi-news-c-96-1-ame1002-124435-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहीं दुरुस्त हो सकी एक्सरे मशीन, लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहीं दुरुस्त हो सकी एक्सरे मशीन, लौटे मरीज
Wed, 28 Aug 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खराब पड़ी एक्सरे मशीन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में शनिवार को खराब हुई डिजिटल एक्सरे मशीन मंगलवार तक दुरुस्त नहीं हो सकी। मशीन खराब होने से होने से दूर-दराज से आए मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। मरीजों ने मजबूरी में निजी केंद्रों से एक्सरे करवाया। जिला अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। इस समय अस्पताल में मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। हालत यह है कि तीन दिन से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन मंगलवार को भी दुरुस्त नहीं हो सकी। मरीज काफी देर तक मशीन सही होने का इंतजार करते रहे, लेकिन अंत में निराश लौटना पड़ा।
एक्सरे करवाने पहुंचे अनुज कुमार ने बताया कि मशीन खराब है। आस-पास डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं होने पर इंतजार ही करना पड़ेगा। गौरीगंज के रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मशीन खराब होने से उनका एक्सरे नहीं हो पाया। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इंजीनियर मशीन ठीक करने की कोशिश में लगे हैं।