फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   X-ray examination was interrupted due to lack of electricity supply

Amethi News: बिजली आपूर्ति न होने से बाधित रही एक्सरे जांच

Sun, 25 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
X-ray examination was interrupted due to lack of electricity supply
संग्रामपुर (अमेठी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह आठ बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण एक्सरे जांच बाधित रही। करीब छह घंटे इंतजार के बाद मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


संग्रामपुर सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन मनोज कुमार की बुधवार और शनिवार को ड्यूटी लगाई गई है। मारपीट और हादसों में घायल करीब 30 से 35 मरीज शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक लाइन में लगे रहे। फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही जिससे एक्सरे जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मरीज विनोद, राजेश, विभु और शिवम ने बताया कि वे सुबह से दोपहर दो बजे तक इंतजार करते रहे लेकिन बिजली न आने के कारण एक्सरे नहीं हो पाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि एक्सरे मशीन को संचालित करने के लिए उतनी क्षमता का जनरेटर सीएचसी में उपलब्ध नहीं है। 25 केवी क्षमता वाले जनरेटर की मांग के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed