{"_id":"6a5687789ab9489cff0fb459","slug":"x-ray-examination-stopped-in-medical-college-amethi-news-c-96-1-ame1002-170738-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेडिकल कॉलेज में एक्सरे जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेडिकल कॉलेज में एक्सरे जांच ठप
Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
तिलोई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक्सरे सेवा बाधित रहने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। फिल्म उपलब्ध न होने के कारण घंटों इंतजार के बाद कई मरीज बिना जांच कराए लौट गए। उधर बिजली कटौती के कारण सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जांच भी प्रभावित रही।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों के एक्सरे होते हैं। मंगलवार सुबह से एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रही, लेकिन फिल्म उपलब्ध न होने से जांच शुरू नहीं हो सकी। सेमरौता निवासी कमलेश कुमार, भरत कुमार और दिलावरगढ़ के रमजान ने बताया कि सुबह से इंतजार करने के बाद भी एक्सरे नहीं हो सका। अस्पताल में एक ही एक्सरे मशीन होने के कारण अधिक भार पड़ने पर उसके गर्म होने की समस्या भी बनी रहती है।
सीएमएस डॉ. आजम खान ने बताया कि एक्सरे के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है और सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि दोपहर में होने वाली रोस्टिंग से जांच कार्य प्रभावित होता है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
इंसेट
बिजली कटौती से जांच प्रभावित
दोपहर 12:10 से 1:15 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की जांच प्रभावित रही। बिजली आने के बाद भी अधिक लोड के कारण मशीनें तुरंत चालू नहीं हो सकीं, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ा।