{"_id":"68e17028b396d2667201c48c","slug":"wrestling-final-ends-in-a-draw-amethi-news-c-96-1-ame1022-149714-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बराबरी पर छूटा कुश्ती का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बराबरी पर छूटा कुश्ती का फाइनल मुकाबला
Sun, 05 Oct 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर रामलीला मैदान में दांव आजमाते पहलवान।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। स्थानीय रामलीला मैदान में शुक्रवार शाम श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में अंतरराज्यीय दंगल (कुश्ती) का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।
पहलवानी में अयोध्या के राहुल, राजस्थान के संदीप, रेलवे विभाग के राजेश सिंह, कानपुर की स्वाति, वाराणसी के संतोष और अयोध्या के राजू दास विजेता रहे। फाइनल मुकाबला दिल्ली के सारिक और वाराणसी के लालजी यादव के बीच हुआ। रोमांचक संघर्ष में दोनों ही पहलवान बराबरी पर रहे। फाइनल राउंड की कुश्ती में 21 हजार व अन्य मुकाबलों में पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया।
संचालन श्री रामलीला समिति निहालगढ़ के पीके सिंह और रमजान पहलवान ने किया। निर्णायक की भूमिका रेफरी रणविजय सिंह ने निभाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी, बिहारीलाल वैश्य, सोनू यज्ञसैनी, मान तिवारी, सुरेश यज्ञसैनी, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप तिवारी, सुशील वैश्य, कैलाश तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, रफीक वारसी उर्फ अल्लू मियां आदि मौजूद रहे।