{"_id":"6aa05cc76b78daeb8c081cb4","slug":"worshipped-bajrang-bali-and-sought-blessings-amethi-news-c-96-1-ame1002-175190-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बजरंग बली की पूजा कर मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बजरंग बली की पूजा कर मांगा आशीर्वाद
Wed, 09 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के गढ़ामाफी स्थित हनुमान धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद
शाहगढ़। गढ़ामाफी धाम में मंगलवार को बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। आसपास के गांवों के साथ दूरदराज से आए भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर दिनभर बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा।
धाम के बाहर लगे मेले में भी खूब चहल-पहल रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी की। बच्चों ने टिकिया और पानी के बताशों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेले में दिनभर रौनक बनी रही। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। तमाम श्रद्धालुओं ने इसमें सहभागिता की। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिर के पुजारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को धर्म के साथ सदाचार और सेवाभाव अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने मानव सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की अपील की। भजन-कीर्तन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम तक मंदिर में दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रही।