फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Worshiped Lord Jesus by holding a special prayer meeting

Amethi News: विशेष प्रार्थना सभा कर प्रभु यीशु को किया नमन

Sat, 27 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Lord Jesus by holding a special prayer meeting
अमेठी। शहर में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस पर्व रायपुर फुलवारी स्थित बिलवर चर्च में बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और विश्व कल्याण व सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन



प्रार्थना सभा के दौरान युवाओं और बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु को नमन किया। लोगों ने एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। चर्च परिसर में केक काटकर पर्व की खुशियां साझा की गईं। पादरी यज्ञ नारायण ने विशेष प्रार्थना कराते हुए कहा कि प्रभु यीशु का जीवन प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने बाइबिल पाठ के माध्यम से प्रभु के जीवन से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया और आपसी सहयोग व करुणा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन




उन्होंने अहंकार, ईर्ष्या और द्वेष से दूर रहकर प्रेम और क्षमा अपनाने की अपील की। शाम होते ही चर्च परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। परिसर में लगे मेले में बच्चों और युवाओं की भीड़ रही। बच्चों ने गुब्बारे और खिलौने खरीदे। यीशु को मानने वाले घरों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने परिवार और मित्रों संग मिलकर क्रिसमस की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed