फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Workers demonstrated at the main gate

Amethi News: श्रमिकों ने मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन

Sun, 26 Apr 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated at the main gate
जगदीशपुर। नोएडा और गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों में उठी मजदूरी बढ़ोतरी की मांग की गूंज शनिवार को जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी सुनाई दी। एक निजी इकाई में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने अचानक काम रोककर मुख्य गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे कुछ समय के लिए उत्पादन ठप होने की स्थिति बन गई।
विज्ञापन



श्रमिक सुबह काम पर नहीं पहुंचे और गेट के बाहर नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं हुई। इस पर प्रबंधन, ठेकेदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने श्रमिकों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक चले विरोध के दौरान श्रमिक मांग पर अड़े रहे और तत्काल बढ़ी हुई मजदूरी की बात करते रहे।
विज्ञापन



पुलिस की मौजूदगी में ठेकेदार ने मजदूरी बढ़ाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद श्रमिक शांत हुए और काम पर लौट गए। इसके बाद उत्पादन व्यवस्था सामान्य हो सकी।प्रबंधन को आशंका थी कि अन्य इकाइयों के श्रमिक भी जुड़ सकते हैं। इसी कारण पुलिस और अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामला नियंत्रित कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि श्रमिकों को उनका हक दिलाने का भरोसा दिया गया है। किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो भी प्रसारित हुआ, जिसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed