फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Worker's body found on the roadside

Amethi News: सड़क किनारे मिला श्रमिक का शव

Sun, 01 Feb 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Worker's body found on the roadside
सिंहपुर। शिवरतनगंज के शिवगढ़ गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में शिवरतनगंज गांव निवासी श्रमिक अलाउद्दीन उर्फ राजू (50) का शव मिला। उसकी मौत के बाद परिजनों रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन




मृतक के बेटे चांद बाबू ने बताया कि अलाउद्दीन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार को वह किसी काम से खारा गांव गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह अहोरवा भवानी मार्ग पर शिवगढ़ गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में उनका शव पड़ा होने की सूचना मिली। मामले में किसी प्रकार का आरोप भी नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नशे की हालत में साइकिल से गिरने और रातभर ठंड में पड़े रहने से मौत होने की संभावना प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed