{"_id":"5ee100b68ebc3e4301257d54","slug":"worker-s-death-due-to-high-tension-line-amethi-news-lko525361229","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आया श्रमिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आया श्रमिक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय थाने के ललिहामऊ गांव में बुधवार को मकान निर्माण के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बाजार शुकुल थाने के ललिहामऊ मजरे नांदी गांव निवासी लईक (30) गांव के ही दीन मोहम्मद के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने बुधवार को गया था। निर्माण सामग्री पहुंचाने के दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में लईक आया गया।
जब तक लोग विद्युत आपूर्ति बाधित कराते तब तक वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। मौजूद लोग उसे इलाज के लिए तत्काल सीएसची पहुंचे जहां चिकित्सकों ने लईक को मृत घोषित कर दिया। लईक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन
श्रमिक की मौत की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। खबर लिखे जाने तक परिवारीजन शव का पीएम कराने को तैयार नहीं हुए थे। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने श्रमिक के मौत की सूचना होने की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवारीजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं है। यदि परिवारीजन कोई तहरीर देते है और पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार हुए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।