फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Worker dies after getting electrocuted

Amethi News: करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Sun, 25 May 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after getting electrocuted
जगदीशपुर के हुसैनगंज कला गांव में गमगीन मोतीलाल के परिजन।   -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह हुसैनगंज कला गांव निवासी मोतीलाल (35) रेलवे के बिजली के पोल पर चढ़ते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही उनका शरीर धू-धू कर जलने लगा और वह नीचे गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हुसैनगंज कला गांव निवासी गुड़िया के मुताबिक उनके पति मोतीलाल शनिवार सुबह मवेशियों को चारा देने के बाद घर से निकले थे। कुछ देर गांव में लोगों के साथ बैठने के बाद वह रेलवे ट्रैक की ओर चले गए जहां हादसा हो गया।
विज्ञापन


पत्नी के अनुसार मोतीलाल एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान थे, उनका इलाज चल रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक रोगी होने की पुष्टि हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मोतीलाल की पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि मोतीलाल घर पर पत्नी व छह साल की बेटी राधा और आठ महीने की बच्ची श्रद्धा के साथ रहते थे। उनके पिता ईश्वर दीन अहमदाबाद में माली का काम करते हैं। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed