फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women's vote is helpful, becomes the basis of victory

Amethi News: महिलाओं का मत मददगार, बना जीत का आधार

Wed, 05 Jun 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 05 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Women's vote is helpful, becomes the basis of victory
अमेठी सिटी। अमेठी के सियासी रण में आधी आबादी की दमदार उपस्थिति जीत का आधार बन गई। विपरीत मौसम के बावजूद आधे से अधिक आधी आबादी अपने अधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र तक पहुंची। नतीजा यह रहा कि महिलाओं के मतदान का प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले छह फीसदी अधिक रहा। जीत में महिलाओं का मत काफी मददगार बना।
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 17 लाख 96 हजार 98 मतदाताओं में से 9 लाख 42 हजार 536 पुरुष व 8 लाख 53 हजार 478 महिलाएं तथा 84 अन्य वोटर थे। पुरुषों से कम संख्या होने के बावजूद महिलाओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया। महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 57.75 फीसदी व पुरुषों का 51.26 फीसदी ही रहा। तिलोई और सलोन में सबसे अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंगलवार को आए परिणाम में महिलाओं का मतदान जीत का बड़ा आधार बन गया।
विज्ञापन

जायस नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा का कहना है कि लोकतंत्र के लिए यह एक शुभ संकेत है कि आधी आबादी अपने अधिकार को लेकर जागरूक हो रही है।
सपा नेत्री गुंजन सिंह का कहना है कि सही मायने में इस बार के चुनाव में आधी आबादी ने अपने दिल की बात को सुना व चुना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed