{"_id":"6a88a793c6e7b8fc40077fc0","slug":"women-surrounded-the-cos-office-amethi-news-c-96-1-ame1008-173922-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिलाओं ने घेरा सीओ दफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिलाओं ने घेरा सीओ दफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित सीओ कार्यालय केे बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बिजली समस्या को लेकर 16 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से कथित अभद्रता करने वाले ऊर्जा निगम कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज महिलाओं और किसानों ने शुक्रवार को गौरीगंज स्थित सीओ कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। संगठन की अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने 10 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि 16 जुलाई को बिजली समस्या को लेकर 132 केवी पावर हाउस पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान एक ऊर्जा निगम कर्मी ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के संबंध में 17 जुलाई को पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
कई दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से संगठन और किसानों में नाराजगी थी। शुक्रवार को महिलाएं और किसान सीओ कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की जांच कर जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में गीता गौतम, सावित्री अग्रहरि, श्यामा मिश्रा और राजपती गौतम समेत संगठन के पदाधिकारी और किसान शामिल रहे।