फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women's help desk inaugurated at police stations

थानों पर हुआ महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

Fri, 23 Oct 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Women's help desk inaugurated at police stations
अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय स्थित थाने पर डीएम तो अन्य थानों पर जनप्रतिनिधि व अफसरों ने शुभारंभ किया। इस मौके पर अफसरों ने मौजूद महिलाओं व संभ्रांत लोगों को स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जिले की महिलाओं व बालिकाओं के मध्य सशक्तीकरण तथा विश्वास का वातावरण बनाने के लिए शुक्रवार को जिले के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज थाने पर हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते हुए डीएम अरुण कुमार ने कहा कि अब महिलाएं निर्भीक होकर अपनी समस्या बता सकेंगी तथा उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित गति से निराकरण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद महिलाओं बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करते हुए उनकी सहायता के लिए संचालित वूमेन पावर लाइन, महिला हेल्प लाइन, एंबुलेंस सेवा, सीएम हेल्प लाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा तथा चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिले के अन्य थानों पर नामित अफसर व जन प्रतिनिधियों ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। गौरीगंज में डीएम के अलावा सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज, सीओ संतोष सिंह, एसएचओ अरुण कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed