फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women farmers held a protest sit-in

Amethi News: महिला किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Women farmers held a protest sit-in
 विकास भवन ​स्थित सड़क पर प्रदर्शन करती संगठन की महिलाएं। संवाद
अमेठी सिटी। गांवों की समस्याओं को लेकर सोमवार को महिला किसानों ने विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। रीता सिंह जनकल्याण समिति के नेतृत्व में महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण में अनियमितता, निराश्रित गोवंश और ग्राम विकास अधिकारियों की उपलब्धता का मुद्दा उठाया। महिलाओं ने सीडीओ को संबोधित ज्ञापन डीडीओ वीरभानु को सौंपा।
विज्ञापन


समस्याओं का सात दिन में समाधान न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि एक से छह वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए हर महीने पुष्टाहार दिया जाना है। आरोप लगाया कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर इसके वितरण में अनियमितता बरती जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने वितरण व्यवस्था की निगरानी कराने और पात्र बच्चों तक हर माह पुष्टाहार पहुंचाने की मांग की। महिला किसानों ने निराश्रित गोवंश की समस्या भी उठाई। गोवंश को संरक्षित करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने ग्राम विकास अधिकारियों की ब्लॉक मुख्यालय पर नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग भी की। इस मौके पर मिथिलेश, कमलेश, रानी, सुषमा और क्रांति आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed