फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women cheated by giving fake jewelery and taking away real jewellery.

Amethi News: नकली देकर असली गहने ठग ले गईं महिलाएं

Tue, 10 Dec 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women cheated by giving fake jewelery and taking away real jewellery.
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा निहालगढ़ में तीन दिन पहले ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने दुकानदार को नकली गहने देकर असली ठग लिए। दुकानदार ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निहालगढ़ निवासी दिलीप सोनी की कस्बे में ही देविका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। ब़ृहस्पतिवार को दो अज्ञात महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंचीं। उस समय दिलीप के भाई सतीश सोनी दुकान पर थे। महिलाओं ने सतीश सोनी को पुराने सोने जैसे दिखने वाली चेन, लॉकेट और कील देकर नए जेवर लेने की बात कही। सतीश ने उन्हें सोने की चेन, झुमकी सहित करीब 28 ग्राम वजन के सोने के जेवरात दे दिए। उसके बाद महिलाएं चली गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सतीश सोनी ने लखनऊ में गहनों की जांच कराई, तो पता चला कि उसमें सोने की मात्रा सिर्फ 20 प्रतिशत है, शेष नकली हैं। यह सुनकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। घर आकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक कर महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। सतीश ने बताया कि वह प्रकरण की शिकायत थाने में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed