फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women are becoming self dependent by making sanitary napkins

सेनेटरी नैपकिन बना आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाएं

Wed, 20 Jan 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming self dependent by making sanitary napkins
गौरीगंज (अमेठी)। असली महिला सशक्तिकरण शिक्षा व रोजगार से आता है। समूह की महिलाएं अब तक अचार, मुरब्बा आदि बना रही थीं। अब उन्होंने सेनेटरी नैपकिन जैसे उत्पादों को तैयार कर रोजगार की दिशा में काम शुरू किया है। यह समूह अन्य समूह की महिलाओं के लिए मिसाल बनेगा।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर इन दिनों जिले में सुस्त पड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करने में जुटी हैं। मंगलवार शाम सीडीओ मुसाफिरखाना के भनौली गांव में विश्वास महिला ब्लॉक संगठन समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस समूह की महिलाएं नाबार्ड से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सेनेटरी नैपकिन बनाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

सीडीओ को जानकारी मिली कि इस समूह की महिलाएं अचार, मुरब्बा व पापड़ आदि से हटकर महिलाओं के जरूरत की सामग्री तैयार कर रही हैं। इस पर उन्होंने समूह अध्यक्ष को बुलाकर उनसे जानकारी की। इसके बाद सीडीओ ने नाबार्ड के अफसरों को बुलाकर समूह की महिलाओं की मदद करने को कहा। सीडीओ की पहल पर नाबार्ड के अफसरों ने समूह को नैपकिन बनाने की मशीन के साथ ही अन्य संसाधन मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कार्यक्रम संचालित करा रही है। नाबार्ड प्रशिक्षण के साथ ही ऋण भी मुहैया करा रहा है। कहा कि महिलाओं में झिझक के बावजूद उन्हें सेनेटरी नैपकिन की जरूरत है। उन्होंने विश्वास समूह से अन्य समूह की महिलाओं को सीख लेने को कहा।

मुसाफिरखाना में इस कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य पर बोलते हुए डॉ. स्वाति शुक्ला ने कहा कि माहवारी के दौरान महिलाओं में संक्रमण का खतरा होता है। इसलिए उन्हें आम कपड़ों की जगह सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग करने की आदत डालनी चाहिए। इस मौके पर नाबार्ड के डीडीएम अशोक तिवारी व एसके यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed