फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women alleged husband's friend for sexual assault

पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 26 Aug 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Women alleged husband's friend for sexual assault
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय कस्बे की रहने वाली एक विवाहिता ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके साथ यह घटना पति की सहमति और मौजूदगी में हुई। बाद में पति व उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ मारपीट कर पेट्रोल डालकर फूंकने की भी कोशिश की। जानकारी के बावजूद पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही।
विज्ञापन

बाजार शुकुल कस्बे की रहने वाली विवाहिता का उसके पति श्रवण कुमार से पारिवारिक विवाद चल रहा है। गत 24 अगस्त को उसका पति श्रवण कुमार अपने साथी राम गोपाल यादव, बब्बन तिवारी व एक अज्ञात के साथ कस्बा स्थित मकान में घुस आए।
विज्ञापन

मकान में प्रवेश करने के बाद पति व उसके साथियों ने पहले विवाहिता की जमकर पिटाई की उसके बाद बब्बन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी ने पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख सभी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने मामले की सूचना डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस केस दर्ज करने के बजाए छानबीन के नाम पर मामले को दबाने की कोशिश में जुट गई। केस दर्ज नहीं होने से परेशान पीड़िता ने बुधवार को इसकी जानकारी एसपी दिनेश सिंह को दी। एसपी के निर्देश पर देर रात सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed