{"_id":"645a8e96ac8f3ee4a00f9076","slug":"woman-raped-so-chased-her-away-from-the-police-station-amethi-news-c-13-1-226061-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिला से किया दुष्कर्म, एसओ ने थाने से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिला से किया दुष्कर्म, एसओ ने थाने से भगाया
Tue, 09 May 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 09 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग युवक ने गांव की ही अनुसूचित जाति की एक महिला से एक माह में दो बार दुष्कर्म किया। पहली बार लोकलाज के डर से चुप रही महिला दूसरी बार दुष्कर्म होने पर थाने गई तो एसएचओ ने जांच कर केस दर्ज करने की बात कहते हुए डांटकर भगा दिया।
महिला का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। महिला ने कहा कि गांव के ही दबंग युवक ने 13 अप्रैल को उसने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर दोबारा दुष्कर्म कर पूरे परिवार को मार डालने की धमकी दी। दो मई को दबंग युवक ने दोबारा दुष्कर्म किया।
यह बात घरवालों को बताई तो दबंग युवक के साथ गांव के ही एक युवक ने उसे 10 हजार लेकर सुलह करने को कहा। वह थाने गई और तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। महिला का आरोप है कि पूरी बात सुनने से पहले ही एसएचओ निर्मल सिंह ने उसे यह कहते हुए डांटकर भगा दिया। कहा कि बिना जांच किए केस नहीं दर्ज होगा जहां मन हो शिकायत कर लो। एएसपी हरेंद्र कुमार ने कहा कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।