{"_id":"65e76de9f992c128ee09c174","slug":"woman-made-serious-allegations-against-police-team-amethi-news-c-96-1-ame1002-114726-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस टीम पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस टीम पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
Wed, 06 Mar 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। थाना क्षेत्र में दीवार गिराने की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर एक महिला ने मारपीट, छेड़खानी व अभद्रता जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
जामो थाने के एक गांव में तीन मार्च की रात निर्माणाधीन दीवार गिराने की सूचना पर पहुंचे एक दरोगा और दो सिपाहियों पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि गांव पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास और मोबाइल छीनने की कोशिश की।
पीड़ित महिला के बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि महिलाओं ने जबरन दीवार गिराई है, और केस से बचने के लिए फर्जी आरोप लगा रही है। महिला ने एसपी अनूप कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी लगातार महिलाओं से मिन्नतें करते दिख रहे हैं, कि आप थाने आकर मुकदमा लिखवाओ लेकिन महिलाएं पुलिस कर्मियों की बात नहीं सुनकर उलझने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
इनसेट
आरोप निराधार
एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व आरोप लगाने वाली महिलाओं ने दीवार गिराई थी। जिसका केस दर्ज है। तीन मार्च को रात नौ बजे दीवार गिराने की सूचना पर एक सब इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था। रोड पर पुलिस कर्मी खड़े थे। तभी महिलाएं आकर पुलिस के ऊपर चिल्ला कर दुर्व्यवहार करने लगी। जेल से जमानत पर रिहा हुआ एक गो तस्कर महिला को भड़काते हुए शिकायत के साथ फर्जी ट्र्वीट करवा रहा है। पुलिस कर्मियों पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसपी अनूप सिंह ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है की देर रात पुलिसकर्मी उसके घर मे घुसे और उसके साथ अभद्रता की है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।