फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman hit by vehicle, dies

Amethi News: वाहन की चपेट में आई महिला, मौत

Sun, 26 Apr 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman hit by vehicle, dies
शाहगढ़। कमरौली के पूरे विश्राम अमेठियन निवासी सुमीरा (46) की शुक्रवार रात जगदीशपुर के देवकली चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



राजाराम के मुताबिक उनकी मां सुमीरा शुक्रवार रात पैदल रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने जा रही थीं। देवकली चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मां को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि हादसा जगदीशपुर में हुआ है। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने को अवगत कराया गया है। सुमीरा की मौत के बाद पति जयलाल गमगीन हैं। बेटी किस्मता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा राजाराम, शत्रोहन और सीताराम भी बिलख रहे हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed