{"_id":"6922093048846b719c0f6d54","slug":"woman-falls-from-roof-while-collecting-pulses-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-152890-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दाल समेटते वक्त छत से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दाल समेटते वक्त छत से गिरी महिला, मौत
Sun, 23 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। पूरे मोती सिंह ककवा गांव में शनिवार सुबह दाल समेटते वक्त छत से गिरने से रजवंता देवी (50) की मौत हो गई। हादसे से परिजन शोकाकुल हैं।
पड़ोसी रंजीत ने बताया कि रजवंता देवी सुबह छत पर दाल समेट रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर पड़ीं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अमेठी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
रजवंता देवी के बेटे राजीव यादव यूपी पुलिस में हैं और इन दिनों गाजीपुर में सेवा दे रहे हैं। राजीव का विवाह 24 नवंबर को होना था। घर में तैयारी चल रही थी। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।