{"_id":"6803eef45194e994f50172b4","slug":"woman-dies-in-accident-wedding-happiness-turns-into-mourning-amethi-news-c-96-1-ame1002-138665-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Sun, 20 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे क्षेत्र के शिवपुर गांव के लोगों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उनकी बोलेरो मलिन का पुरवा के पास डंपर से टकरा गई। हादसे में गांव की रहने वाली श्रीमती (45) की मौत हो गई।
मृतका के पति विष्णु पहले से ही निशक्त हैं और घर की सारी जिम्मेदारी श्रीमती के कंधों पर थी। वह पत्थर तराशने का काम कर परिवार का पालन कर रही थी। उनकी बेटी निधि और बेटे यीशू, अंशु व अंकुर हैं। अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में घायल अन्य परिजनों को रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।
ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन श्रीमती की मौत से परिवार अब बेसहारा हो गया है। निशक्त पति और बच्चों की देखभाल करने वाला अब कोई नहीं है।