फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman dies after getting electrocuted in fridge

Amethi News: फ्रिज में उतरा करंटए चपेट में आकर महिला की मौत

Fri, 28 Jun 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after getting electrocuted in fridge
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना के रसूलाबाद में फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सगे संबंधियों के समय से नहीं आ पाने के चलते अंत्येष्टि शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन


रसूलाबाद गांव निवासी राम सुधार चौरसिया की 50 वर्षीय पत्नी विद्यावती बृहस्पतिवार दोपहर बाद फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। राम सुधार के भतीजे संतराम चौरसिया ने बताया कि चाची विद्यावती फ्रिज वाले कमरे में चटाई पर लेटी थीं। उसी समय उनका पैर फ्रिज में छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गईं। लगभग 20 मिनट बाद चाचा चाय बनाने के लिए चाची को बुलाने लगे।
विज्ञापन


आवाज न आने पर कमरे के भीतर पहुंचने पर विद्यावती मृत अवस्था में मिलीं। घटना से घर में कोहराम मच गया। भतीजे संतराम ने बताया कि देर हो जाने एवं सगे संबंधियों के न आ पाने के कारण अंत्येष्टि शुक्रवार को होगी। परिजन शव का पोस्टमॉर्टम करवाने को तैयार नहीं है। विद्यावती के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे कल्लू (22) की नवंबर में शादी होनी है। इनसे छोटे संतोष (19) व सतीश (15) का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed