{"_id":"6ade62e466b7525d3a0a2602","slug":"1862-patients-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-178969-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 1862 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 1862 मरीजों का उपचार
Mon, 26 Oct 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज पीएचसी पर मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
अमेठी सिटी। बुखार, खांसी, बदन दर्द और पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में उपचार कराने पहुंचे। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 1862 मरीजों का उपचार किया गया। गंभीर हालत में 16 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
गोसाईगंज पीएचसी पर सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे। सुबह 11:20 बजे डॉ. संजय गुप्ता और डॉ. अशोक पांडेय मरीजों की जांच कर रहे थे। संभावा निवासी हरिनाथ ने बताया कि रात और सुबह मौसम ठंडा होने से खांसी और सांस फूलने की समस्या बढ़ गई है। निजी चिकित्सक से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसलिए यहां उपचार कराने आए हैं।
महराजपुर निवासी बच्ची देवी ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार, खांसी और सिर दर्द की समस्या बनी हुई है। घरेलू उपचार करने के बाद भी आराम नहीं मिला। पीएचसी में चिकित्सक को दिखाया तो जांच के बाद दवा दी गई। उम्मीद है कि अब राहत मिलेगी। हाटी निवासी शिवराम सिंह ने बताया कि 15 दिनों से बुखार आ रहा था। जांच कराने पर टाइफाइड निकला है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ खानपान में परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लगातार बुखार आने से परेशानी हो रही थी। जांच के बाद बीमारी का पता चला है। तेलियानी निवासी ऊषा देवी ने बताया कि दो दिनों से जुकाम, बुखार और बदन दर्द से परेशान हैं। परेशानी बढ़ने पर पीएचसी पहुंचीं। चिकित्सक ने जांच करने के बाद दवा दी है। उन्होंने बताया कि घर पर आराम करने के बाद भी राहत नहीं मिली थी, इसलिए उपचार कराने आई हैं। मेले में आए मरीजों ने चिकित्सकों को अपनी परेशानी बताई और जांच के बाद दवाएं लीं।