{"_id":"686d65a3534a93ea6f0df0b2","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-amethi-news-c-96-1-ame1002-144178-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक से गिरकर महिला की मौत
Wed, 09 Jul 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। गंगागंज मोहल्ला निवासी राजकुमारी (40) मंगलवार को बेटे आशीष के साथ मुसाफिरखाना कोर्ट जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गंगागंज निवासी कामता प्रसाद चौरसिया के मुताबिक पारिवारिक विवाद के केस में मंगलवार को पेशी थी। उसी के लिए राजकुमारी न्यायालय जा रही थीं। मुंशीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर रामशाहपुर बाजार के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और राजकुमारी सड़क पर गिर गईं।
सिर में गंभीर चोट आने से वह मौके पर ही अचेत हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मुसाफिरखाना सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक उनकी जान नहीं बचा सके। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है।