{"_id":"69fb9847ee1e7c10ac0091b3","slug":"woman-and-child-injured-in-wild-animal-attack-amethi-news-c-96-1-ame1002-165135-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जंगली जानवर के हमले से महिला व मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जंगली जानवर के हमले से महिला व मासूम घायल
Thu, 07 May 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज सीएचसी में भर्ती जंगली जानवर के हमले में घायल बच्चा। स्रोत: स्थानीय नागरिक
फुरसतगंज। खटहा मजरे निगोहा गांव में बुधवार को खेत के पास अचानक जंगली जानवर के हमले से अफरातफरी मच गई। हमले में महिला और पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। ग्रामीण सियार के हमले की आशंका जता रहे हैं।
गांव निवासी रुखसाना (35) और रमजान की बेटी समरीन (5) बुधवार को खेत के पास मौजूद थीं। तभी झाड़ियों से निकले जानवर ने दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों चीखने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख जानवर झाड़ियों में भाग गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने काफी देर तक आसपास तलाश की, लेकिन जानवर का पता नहीं चला। घायल महिला और बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। ग्रामीण इदरीश और मोहर्रम अली सहित अन्य लोगों ने वन विभाग से जानवर को पकड़वाने की मांग की है। थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने बताया कि वन विभाग को सूचना दे दी गई है। डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है। अभी सियार के हमले की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।