फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman and cattle killed after being hit by train

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला व गोवंश की मौत

Mon, 13 May 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Woman and cattle killed after being hit by train
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास रविवार को उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला और गोवंश की मौके पर मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम कराते हुए कार्रवाई में जुटी है।लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेलवे ट्रेक पर सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास रविवार को कमरौली थाने के सिंदुरवा गांव निवासी ननकई (40) गोवंश चराने गई थीं। दोपहर करीब 1:10 बजे सिंदुरवा और निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच बंद रेलवे क्राॅसिंग गेट संख्या 137 से गुजर रही देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को आते देखकर ट्रैक से गोवंश को हटाने की कोशिश की। तभी ननकई व एक गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन चालक ने निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। हादसे से ननकई की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed