फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   woman

समूह की महिलाएं जमा कराएंगी विद्युत बिल

Wed, 24 Feb 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
woman
01 : गौरीगंज : विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण के बाद समूह की महिलाओं से बात करतीं सीडीओ। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब उपभोक्ताओं का विद्युत बिल जमा करने के साथ ही मीटर रीडिंग का काम करेंगी। इसके बदले समूहों को प्रति बिल 20 रुपये तो एक रीडिंग पर 5.50 रुपये कमीशन के रूप में मिलेंगे। बुधवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ की मौजूदगी में एसई ने समूह सदस्यों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के बाद सीडीओ ने समूह महिलाओं से बिल जमा करने का तरीका पूछते हुए सवाल जवाब किया।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने एनआरएलएम के तहत गठित जिले के स्वयं सहायता समूह महिलाओं की आजीविका श्रोतों में वृद्धि करने के लिए नया निर्णय लिया है। सीडीओ ने विद्युत पावर कार्पोरेशन के माध्यम से समूह महिलाओं से बिजली बिल जमा कराने तथा उपभोक्ताओं के यहां लगे मीटर की रीडिंग लेने का काम कराने की कवायद शुरू कर दी है। सीडीओ की पहल पर बुधवार को विकास भवन सभागार में समूह महिलाओं को विद्युत बिल जमा करने तथा मीटर रीडिंग लेने का प्रशिक्षण दिया गया। समूह महिलाओं को पावर कार्पोरेशन के अफसरों ने प्रशिक्षण या। इस दौरान महिलाओं को मोबाइल के माध्यम से विद्युत बिल जमा करने तथा मीटर रीडिंग लेने का विस्तार से तरीका बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद सीडीओ ने महिलाओं से बिल जमा करने तथा मीटर से रीडिंग लेने के बारे में सवाल जवाब करते हुए उनकी हौसला आफजाई भी की। सीडीओ ने बताया कि पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होने के बाद सभी को विभाग की ओर से यूजर आईडी व उसका पासवर्ड दिया जाएगा। बताया कि एक बिल जमा करने पर 20 रुपये तो प्रत्येक मीटर रीडिंग पर महिलाओं को 5.50 रुपये मिलेंगे। कहा कि इससे समूह की महिलाओं के आय में वृद्धि होगी और वह आत्म निर्भर हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed