फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Withered crops came to life due to rain, people worried due to waterlogging

Amethi News: बारिश से मुरझाई फसलों में आई जान, जलभराव से लोग परेशान

Wed, 23 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Withered crops came to life due to rain, people worried due to waterlogging
बारिश से सड़क पर जलभराव
अमेठी। बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। कई दिनों से बारिश न होने से धान के खेतों में दरारें पड़ने के साथ फसल भी मुरझाने लगी थी। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित हुई। बारिश से भीषण गर्मी से भी थोड़ी बहुत राहत लोगों को मिली है। बारिश होने व खेतों में जलभराव की स्थिति में सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की शाम तेज बारिश व मंगलवार की सुबह रिमझिम फुहारों ने धान की फसल को फायदा पहुंचाया है। बारिश होने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। बारिश से जहां धान, उड़द, मूंग, तिली आदि फसलों को फायदा पहुंचा है तो वहीं सब्जी की खेती पर असर पड़ सकता है। तेज बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिल गई है। इसके साथ ही उमस व गर्मी से राहत मिलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


सड़काें व गलियों में जलभराव
बरसात के चलते सड़कें व गलियां में जलभराव व कीचड़ से सन गई हैं। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरीगंज शहर के जीजीआईसी के पास, रेलवे क्रासिंग, ओवर ब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन पर जलभराव होने से लोगों को जहां आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वहीं चौक बाजार, चिकमंडी, सब्जी मंडी, तहसील मोड से जीजीआईसी रोड सहित अन्य सड़क कीचड़ से सनी होने से लोगों की मुसीबत और भी बढ़ गई। यहां से गुजर रहे प्रभात का कहना था कि सड़क जगह-जगह टूटी हुई है, इससे बारिश का पानी भर जा रहा है। जिम्मेदार विभाग ने कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सब्जी की फसल को हो सकता नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के अध्यक्ष व वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि बारिश से धान, उड़द, मूंग, अरहर सहित अन्य फसलों को काफी फायदा होगा। जबकि तरोई, नेनुआ, लौंकी, करेला आदि सब्जियों के खेत में यदि जलभराव होता है तो नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।


हल्की से मध्यम वर्षा होने की है संभावना
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष सीताराम मिश्र ने बताया कि मंगलवार दिन का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया कि मध्यम बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि, 21.0 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed