फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Winter is fatal for asthma patients

सर्दी का मौसम अस्थमा रोगियों के लिए घातक

Sun, 01 Nov 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Winter is fatal for asthma patients
अमेठी। कोरोना का सर्वाधिक असर फेफड़ों पर होता है। बीमारी का घर कहा जाने वाला सर्दी का मौसम व बढ़ता प्रदूषण फेफड़ों के लिए नुकसानदायक है। दमा (अस्थमा) रोगियों के लिए सर्दी का मौसम बेहद खतरनाक है। ऐसे में सर्दी के मौसम में अस्थमा रोगियों के साथ सभी को बेहद सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम का आगाज हो चुका है। ये ऐसा मौसम है जिसमें फ्लू की समस्या, गले में खराश, सर्दी, जुकाम व बुखार जैसी बीमारियां कभी भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। इस मौसम में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

कोरोना, प्रदूषण और सर्दी, इन तीनों का मेल स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। ऐसे समय में हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ. आरपी गिरि ने बताया कि इस समय वायु प्रदूषण की जो मात्रा है वह अस्थमा रोगियों की दिक्कत बढ़ाने वाली है। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम अन्य बीमारियों को हवा देता है।

थोड़ी सी सावधानी हमें बड़े नुकसान से बचा सकती है। ऐसे में सभी को कोशिश करनी चाहिए कि वह जब भी बाहर निकलें तीन लेयर वाला मास्क जरूर पहनें। जो लोग सिगरेट या बीड़ी पीते हैं उन्हें और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोग धूम्रपान से परहेज करें। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस समय कोई भी बीमारी घातक साबित हो सकती है, इसलिए दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed