फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Winning contestants

जिले में लगातार आयोजित हो रहे जागरूकता कार्यक्रम

Mon, 26 Oct 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Winning contestants
अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दशहरा के दिन जिले के सभी ब्लॉकों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पीएचसी व स्कूलों में कार्यक्रम हुए। इनमें महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के उपाय तथा विभिन्न अपराधों कर रोकथाम के उपाय बताए गए। इस दौरान मेधावी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के साथ जिले की पुलिस इन दिनों मिशन शक्ति अभियान संचालित कर रही है। 10 दिन पहले शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत रविवार को सबसे प्रमुख आयोजन एसपी कार्यालय सभागार में हुआ।
विज्ञापन

इसमें पिछले दिनों आयोजित मित्र पुलिस प्रतियोगिता केे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम व एसपी ने यूपी-112 के पिंक पीआरवी एवं एंटी रोमियो स्क्वायड वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा के ही दिन सीडीओ ने विकास भवन में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इसके अलावा सभी थानों पर पीआरवी वैन एवं जनमानस में कानून के प्रति जागरूकता एवं मित्र पुलिस के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
महिलाओं, बालिकाओं को कानून के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, महिला उत्पीड़न की रोकथाम, लैंगिक समानता एवं महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) आदि के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed