फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Will vote keeping in mind the development, better education system

Amethi News: विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रख कर करेंगे वोट

Wed, 26 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Will vote keeping in mind the development, better education system
जायस (अमेठी)। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 11 मई को मतदान होगा। मतदान से पहले मतदाता उम्मीदवारों की व्यक्तिगत छवि के साथ ही उनकी शिक्षा पर चर्चा करने लगे हैं नगर का विकास और शिक्षा व्यवस्था का दुरुस्त रखने वाले के प्रति मतदाताओं का रुझान अधिक दिख रहा है।नामांकन प्रक्रिया खत्म होते ही नगर में चुनावी माहौल बनने लगा है। भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बसपा समेत निर्दल प्रत्याशी गली, कूचों में घूम-घूम कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। यहां पहली बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
विज्ञापन

चुनाव में 25 वार्ड के करीब 33 हजार मतदाता पहली बार महिला अध्यक्ष चुनेंगे। चुनाव को लेकर 25 वार्डों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। उम्मीदवार मतदाताओं का विचार भांप कर विकास के मुद्दे पर रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। मतदाता भी चाय पान की दुकान पर अध्यक्ष और सभासद पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के वार्ड नंबर 20 अल्ताफगंज स्थित चाय की दुकान पर चुनावी चौपाल चल रही थी। मतदाता इलियास अहमद, मोहम्मद शफी, नौशाद, ननके, मो. फैजान आदि ने कहा कि इस बार जायस में पहली बार महिला प्रत्याशी को पालिका अध्यक्ष बनने का मौका मिल रहा है। पुरुषों ने तो नगर का आज तक विकास नहीं किया। अब देखना ये है कि महिला अध्यक्ष चुनने के बाद नगर के विकास का पहिया आगे बढ़ता है या नहीं। कहा इस बार अध्यक्ष पद या सभासद वह बने जो नगर की समस्याओं को दूर कर सके। इसके लिए सभी को बहुत सोच समझकर वोट डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed