फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Will take revenge, will give blood... poster goes viral on social media

Amethi News: लेंगे बदला, देंगे खून... का पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल

Sat, 09 Mar 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Will take revenge, will give blood... poster goes viral on social media
अमेठी। राहुल गांधी के समर्थन में लेंगे बदला, देंगे खून नारे वाली पोस्टर चर्चा में है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के समय यूथ कांग्रेस की ओर से लगाई गई यह पोस्टर चुनावी माहौल में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, नारे में इस्तेमाल किए गए शब्द बदला व खून पर लोग अपने तरीके से राय दे रहे हैं। फिलहाल यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के लिए लोग अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार हैं। इसी भावना को नारे की शक्ल में लिखा गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अमेठी सांसद रहे राहुल गांधी 19 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ अमेठी पहुंचे थे। इस दौरान यह पोस्टर लगाई गई थी। जो कि न्याय यात्रा के इतने दिनों बाद अचानक से लोगों की निगाह में आ गई। यूथ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के स्वागत में लगाए गए पोस्टर फाड़ने का आरोप भी लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह, नगर अध्यक्ष रेहान खान और सूरज यादव समेत यूथ के प्रदेश अध्यक्ष समेत राहुल गांधी प्रियंका गांधी एवं अन्य नेताओं की फोटो के साथ यह फ्लैक्स लगाया गया है। जिसमें लेंगे बदला देंगे खून, भैया बिना अमेठी सून लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि भाजपा ने झूठा वादा कर युवाओं, किसानों, गरीबों सहित समाज के अन्य वर्गों को छला है। आगामी लोकसभा चुनाव में इनके छल को बेनकाब करेंगे, और अमेठी में कांग्रेस जीतेगी और भाजपा सत्ता से बाहर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed