फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Will protest if problems are not resolved soon

Amethi News: जल्द समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो देंगे धरना

Tue, 22 Oct 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Will protest if problems are not resolved soon
अमेठी सिटी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में सोमवार को मुसाफिरखाना तहसील परिसर में किसानों ने पंचायत लगाई। इसमें किसानों की मांग पर सभी शिकायतों से संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने एसडीएम प्रीति तिवारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि जल्द समस्याओं का निस्तारण न होने पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन



दिए ज्ञापन में बताया गया है कि तहसील क्षेत्र में राजस्व खतौनी के अंश निर्धारण में भारी त्रुटियां की गई हैं। अंश निर्धारण की त्रुटियों के सुधार को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर समस्या का निस्तारण कराया जाए। जिले के सभी केंद्रों पर डीएपी और यूरिया पर्याप्त मात्र में उपलब्ध कराई जाए। क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों के लिए ग्राम पंचायतों में नए गो आश्रय स्थल का निर्माण कराकर गोवंशों का संरक्षित करवाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्लॉक जगदीशपुर के सिंदुरवा रजबहा की खोदाई व सफाई कार्य अनियमितता पूर्ण होने से टेल तक पानी कभी नहीं पहुंचता है। नहर सिल्ट सफाई अधिकारियों की निगरानी में सही ढंग से कराई जाए। पूरे बहबल महोना कोट चौराहे पर जलभराव रहता है। वहां पर चौड़ी पुलिया का निर्माण कराया जाए, जिससे जल निकासी हो सके। पावर काॅर्पोरेशन की ओर से रीड़िंग लेने के लिए लगाए गए मीटर रीडर घरेलू विद्युत बिल में भारी गड़बडी करते हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। जांच कराकर ऐसे मीटर रीडरों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शेषनाथ तिवारी, माता प्रसाद शुक्ल, देवीलाल शर्मा, फिरोज गुर्जर, शमशाद गुर्जर, राकेश यादव, श्रीराम कोरी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed