फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Will make future in sports along with studies

Amethi News: पढ़ाई के साथ अब खेल में बनाएंगे भविष्य

Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Will make future in sports along with studies
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में संचालित माध्यमिक कॉलेजों में अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल तैयारियों की सुविधा मिलेगी। कॉलेजों में क्रीड़ा सामग्री के साथ मैदान का समुचित प्रबंध किया जाएगा। कॉलेजों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद धनावंटन कर सामग्री क्रय कराते हुए प्रतिदिन शैक्षिक कार्य के साथ खेल की सुविधा विद्यार्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 में 1.80 लाख विद्यार्थी कक्षा नौ से इंटर तक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। गत वर्ष खेलो इंडिया के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिले में मेधावियों ने मंडल व राज्य स्तर की आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना परचम भी लहराते हुए जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल जगत में भी उचित प्लेटफार्म देने की योजना बनाईं है। सभी कॉलेजों में खेल मैदान होने के बावजूद क्रीड़ा सामग्री नहीं होने से विद्यार्थियों को तैयारियों का मौका नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने कॉलेजों में कार्यरत व्यायाम शिक्षक का डाटा संग्रहित करने के बाद खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। सभी कॉलेज प्रधानाचार्यों को पत्र जारी आवश्यक क्रीड़ा सामग्री की डिमांड व बाजार के अनुमानित मूल्य का प्रस्ताव तैयार कर सूचना मांगी है। सूचना में खेल मैदान की स्थित, विद्यार्थियों में संख्या, इनडोर व आउट डोर गेम में प्रतिभाग करने की इच्छुक विद्यार्थियों की भी जानकारी देने को कहा है।
सूचना मिलने के बाद वीरान पड़े खेल मैदान को संवारते हुए क्रीड़ा सामग्री की खरीद नियमानुसार की जाएगी। सामग्री क्रय करने के बाद प्रतिदिन एक सेशन खेल का प्रति क्लास के लिए आरक्षित किया जाएगा। इस सेशन में विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार खेल सामग्री देते हुए शिक्षकों की मौजूदगी में अभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के प्रतिभाग कराने की भी व्यवस्था की जाएगी।


मांगी गई सूचना, जल्द भेजी जाएगी धनराशि
राजकीय व ऐडड इंटर कॉलेज में खेल सामग्री मुहैया कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। कॉलेजों से प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद धनावंटन करते हुए नियमानुसार खेल सामग्री क्रय करने की व्यवस्था बनाते हुए विद्यार्थियों को खेल व शिक्षा की सुविधा दी जाएगी।
आशुतोष मिश्र- सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed