{"_id":"65f7441cf923c478110d40a4","slug":"will-have-to-account-for-liquor-sold-during-elections-amethi-news-c-96-1-ame1003-115421-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चुनाव के दौरान बेची गई शराब का देना होगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चुनाव के दौरान बेची गई शराब का देना होगा हिसाब
Mon, 18 Mar 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चुनाव में शराब बांटने की शिकायतें खूब होती हैं, ऐसे में आयोग चुनाव के दौरान बिक्री पर पूरी निगरानी रखेगा। शराब की दुकानों से हुई बिक्री को पिछले साल व अन्य वर्षों में अप्रैल व मई माह में हुई बिक्री के अनुपात में देखा जाएगा। इस तरह शराब की दुकानों को बिक्री का पूरा हिसाब देना होगा।
लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। शराब की दुकानों पर जिले के अफसरों की निगाह है। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश आर्या ने बताया कि शराब की सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। दुकान पर होने वाली सभी गतिविधियों को 24 घंटे की निगरानी में रखा जाएगा। चुनाव आयोग दो साल का तुलनात्मक डाटा मांगता है।
जिसमें 45 फीसदी से ज्यादा शराब बिक्री होने पर उसका संतोषजनक जवाब देना होगा। ऐसे में सभी शराब दुकानदारों को इसके लिए पहले ही सचेत कर दिया गया है। शराब की बिक्री मानकों के अधीन ही करनी होगी। चुनाव के दौरान सभी को सतर्क होकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
शराब की 230 व भांग की सात दुकानें
जिले में शराब की 230 दुकानें हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक देशी शराब की 138, अंग्रेजी शराब की 45, बियर की 39, एक मॉडल शॉप व सात भांग की दुकानें हैं। सभी को नियमों के अधीन ही बिक्री के लिए कहा गया है।