फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wife turns out to be the murderer, murdered along with her lover

Amethi News: पत्नी ही निकली कातिल, प्रेमी संग मिलकर की हत्या

Tue, 22 Oct 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Wife turns out to be the murderer, murdered along with her lover
 गौरीगंज थाने में पकड़े गए हत्या के आरोपी।
अमेठी सिटी। गौरीगंज इलाके में युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि उसकी गला दबा कर हत्या की गई। हत्या में उसकी पत्नी, प्रेमी व उसके दोस्तों का हाथ था। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे शीतलाबक्स मजरे गुवावां गांव निवासी बद्रीप्रसाद लोध (32) की रविवार भोर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी रजनीशा की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हालांकि मृतक की मां ने बहू पर ही हत्या करने की आशंका को लेकर तहरीर दी थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद मृतक की पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो चौकाने वाला मामला सामने आया।
विज्ञापन



पुलिस ने रजनीशा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें बद्री प्रसाद की मौत का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक बद्री प्रसाद की पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी का गांव के ही सुभाष चंद्र से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर बद्री प्रसाद विरोध करने लगा था। इसी बात को लेकर कई बार पति-पत्नी में विवाद व मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को प्रेम प्रसंग में अड़ंगा लगाते देखकर पत्नी व प्रेमी ने उसको रास्ते से हटाने की योजना बना ली। वारदात वाली रात इन लोगों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी सहित अन्य लोगाें के कुबूलनामे के बाद वारदात का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में रजनीशा, गांव के ही सुभाष चंद्र, परमानंद, अनिल कुमार व अर्जुनपुर मजरे अन्नी बैजल गांव निवासी साहिल उर्फ इंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



एसएचओ श्यामनारायण पांडेय ने बताया कि बद्री प्रसाद की मां धनाऊ की तहरीर पर बहू रजनीशा व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी ने भी प्रेम संबंध में बाधा बनने से प्रेमी सुभाष के दो मित्र व रिश्तेदार संग मिलकर हत्या की बात कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed