{"_id":"645a9090a74e46b45c035054","slug":"who-does-not-know-that-the-name-of-tiharo-is-the-copy-of-sankat-mochan-in-the-world-amethi-news-c-13-1-225360-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: को नहिं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: को नहिं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो...
Tue, 09 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 09 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
गौरीगंज (अमेठी)। ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को मंदिरों में हनुमान महाराज की विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रमों के आयोजन हुए। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ माह में मंगलवार को हनुमान जी को तुलसी दल की माला अर्पित की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से मंगल संबंधी हर समस्या का निदान हो जाएगा। राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी मंदिर पर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की ओर से सुंदरकांड पाठ के साथ भव्य भंडारे का आयोजित हुआ। इस मौके पर पंकज मिश्र, पूजा सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता व विजय किशोर तिवारी समेत स्टॉफ ने धार्मिक अनुष्ठान किया। गढ़ा माफी स्थित हनुमान मंदिर पर भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन करने पहुंचे। एसबीआई शाखा के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पूजन के बाद सुधाकर यादव, आशीष मिश्र आदि श्रद्धालुओं ने राहगीरों को शर्बत पिलाया।
हनुमान जी महराज की निकाली शोभा यात्रा
अमेठी में हनुमानगढ़ी धाम, देवीपाटन स्थित हनुमान मंदिर, महाजपुर स्थित हनुमान मंदिर, सोमपुर मनकंठ स्थित हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ ही घरों में सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ, बजरंग बाण पाठ आदि कर हनुमान जी का पूजन अर्चन किया। बजरंगबली बाला हनुमानजी महाराज की शोभा यात्रा निकली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं कलश के साथ शामिल हुई। शोभायात्रा देवी पाटन धाम मंदिरजी से प्रारंभ होकर गांधी चौक स्थित हनुमान गढ़ी धाम के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए धम्मौर रोड पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के बाद जागरण का आयोजन हुआ। गायक सोनू के भजनों पर मौजूद लोग झूम उठे। साथ ही माता काली, भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, शिव तांडव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शहर के बाईपास पर मेला लाल अग्रहरि की ओर से शरबत वितरण किया गया वहीं शहर के आंबेडकर समेत विभिन्न तिराहों पर शरबत एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
सवामनी लडडू का भोग चढ़ाया
अमेठी। तहसील क्षेत्र के टीकरमाफी श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम परिसर स्थित हनुमानगढ़ी धाम पर सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ के बाद इच्छापूर्ति हनुमान जी को 51 किलो (सवामनी) लड्डू का भोग लगाया गया। स्वामी हर्ष चैतन्य छोटे महाराज ने इच्छापूर्ति हनुमान जी का दर्शन पूजन कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर स्थित हनुमानगढ़ी धाम, देवीपाटन स्थित पंचमुखी हनुमान जी, सराय खेमा स्थित महावीर धाम, गढ़ामाफी स्थित 52 फिट हनुमान जी सहित अन्य हनुमान मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
वितरित हुआ प्रसाद
बाजार शुकुल (अमेठी)। उपडाकघर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद हनुमान जी की पूजा से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। आयोजक उमाशंकर वर्मा ने बताया की डाकघर कर्मियों के सहयोग से ज्येष्ठ के पहले मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। (संवाद)
सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन
इन्हौना (अमेठी)। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार पर कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सेमरौता स्थित रामगंज चौराहे पर राकेश सैनी की ओर से सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। बसंतपुर गांव में अर्जुन सिंह की बड़े मंगल पर शर्बत का वितरण किया गया। (संवाद)
प्रसाद बांट मांगी मनौती फुरसतगंज (अमेठी)। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार को बाबा परमहंस दुर्गा पूजा कमेटी नहर कोठी चौराहा पर हनुमान जी की पूजा अर्चना उपरांत सब्जी, पूड़ी, नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। (संवाद)