{"_id":"6a46b9fb4d79f1f38908bbfb","slug":"when-the-rain-stopped-the-humidity-heightened-the-discomfort-amethi-news-c-96-1-ame1002-169680-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश थमी तो उमस ने बढ़ाई बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश थमी तो उमस ने बढ़ाई बेचैनी
Fri, 03 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज में हो रहे बारिश। -संवाद
अमेठी। जुलाई की शुरुआत के बावजूद मानसून रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। गुरुवार दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन बारिश थमते ही उमस और बढ़ गई। हवा में नमी बढ़ने से दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही। घरों और कार्यालयों में पंखे व कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे सके। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौरीगंज बाजार के कपड़ा व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि हल्की बारिश के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन उमस के कारण दोपहर में बाजार लगभग सूना रहा। लोग जरूरी सामान खरीदकर जल्द घर लौट गए। सब्जी विक्रेता रामनरेश ने बताया कि उमस के चलते ग्राहक दुकानों पर अधिक देर तक नहीं रुके, जिससे बिक्री प्रभावित हुई।
धान की रोपाई कर रहे किसान रामलाल यादव ने बताया कि उमस के कारण मजदूर लगातार खेत में काम नहीं कर सके। उन्हें बीच-बीच में आराम करना पड़ा, जिससे रोपाई की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
शहर निवासी मुकेश तिवारी ने बताया कि हल्की बारिश के बाद भी बाहर निकलते ही पसीना आने लगा। पंखे और कूलर लगातार चलते रहे, फिर भी राहत नहीं मिली। दोपहर बाद शहर के प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। कई लोग पेड़ों और दुकानों की छांव में रुककर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, हालांकि उमस से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं।